Sunday, May 3, 2026
Homeसहरसा : युवती का रेता गला, घायल हालत में पड़ी...

सहरसा : युवती का रेता गला, घायल हालत में पड़ी मिली:सहरसा पुलिस लड़की की शिनाख्त में जुटी, डॉक्टर ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज किया रेफर

- Advertisement -

युवती को गंभीर हालात के मद्दे नजर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हांलाकि, पुलिस अज्ञात युवती की पहचान करने में जुटी है। महिषी थाना में पोस्टेड पुलिस अवर निरीक्षक ऋषिकेश पांडे ने बताया कि शनिवार को एक थाना क्षेत्र में लावारिस अवस्था में एक अज्ञात युवती घायल हालात में पड़ी मिली। इसका गला किसी ने तेज हथियार से रेता हुआ प्रतीत हो रहा है।

- Advertisement -

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज किया रेफर

- Advertisement -

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

युवती कुछ बोलने में सक्षम नहीं है। इशारा से उसने अपना घर नवहट्टा थाना इलाके के मोहनपुर में बताया है। उसे कुछ बताने में तकलीफ हो रही है। फिलहाल, पुलिस अन्य स्रोतों के माध्यम से अज्ञात युवती की पहचान करने में जुटी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular