Featuredदरभंगाप्रादेशिक

दरभंगा में करीब एक सौ युवकों को नौकरी के नाम पर बुलाकर बनाया गया था बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त।

दरभंगा: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है।

पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने मब्बी ओपी पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि शनिवार को नेपाल देश के मोरहा हंसपुर नगरपालिका निवासी उपेंद्र शाह के पुत्र रूपेश कुमार द्वारा मब्बी ओपी में एक आदेवन दिया गया। जिसमें, आवेदक द्वारा बताया कि एक मार्केटिंग कम्पनी के पांच लोगों द्वारा नौकरी के नाम पर नेपाल के काफी युवकों से 80 हजार रुपये लिए गए हैं। साथ उनसे और पैसे की मांग की जा रही है तथा और युवकों को बुलाने का दवाब दिया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें लगभग ढाई महीने से बंधक बनाकर रखा गया है। सभी विद्यालय प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी जब्त कर ली गयी है।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गयी। छापेमारी के दौरान सभी पांचों नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। साथ नेपाल के लगभग तीन दर्जन युवकों को रेस्क्यू कर बंधन मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान अन्य सामानों के साथ-साथ 100 से ज्यादा युवकों के विद्यालय प्रमाण पत्र एवं नागरिकता प्रमाण पत्र की प्रतियां भी बरामद हुई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए ठग गिरोह के सदस्यों में पंजाब के कुलजिंदर सिंह, मध्यप्रदेश के दीपक सिंह तथा नेपाल के मुकेश पासवान, अनिल कुमार शर्मा तथा रमन कुमार शाह शामिल है।

एसडीपीओ ने बताया कि अभी भी इस गिरोह द्वारा दरभंगा के विभिन्न जगहों पर 100 से ज्यादा युवकों को बंधक बना कर रखा गया है। उन सभी के रेस्क्यू एवं गिरोह के उद्भेदन के लिए कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *