Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बारिश के दौरान दुकान में होर्डिंग लगाने क्रम में मजदूर की करंट चपेट में आने से मौत।

दरभंगा: उर्दू बाजार स्थित करमगंज मोहल्ले में शनिवार को दुकान की दूसरी मंजिल पर होर्डिंग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है।

मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर के लतामबाड़ी के मो. सनोबर (35) के रूप में की गई है। घायल मजदूर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर के खड़सर गांव का चंदू कुमार झा (37) है।

दोपहर एक बजे बारिश के दौरान दोनों मजदूर दुकान की दूसरी मंजिल पर होर्डिंग लगाने लगे। इसी दौरान एक पाइप ऊपर 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया। करंट से दोनों बेहोश हो गये। मृतक के चचेरे भाई मो. तनवीर आलम ने बताया कि वह कई वर्षों से हजमा चौराहे की एक कंसल्टेंसी में काम करता है। सनोवर चार दिन पहले काम की तलाश में आया था तो उसे भी उसी एजेंसी में काम पर रख लिया गया। पहली बार वह काम पर गया था।

इस मामले में बेंता ओपी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *