Featuredदरभंगाप्रादेशिक

समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग..दो कैदियों को लगी गोली:पेशी के लिए लाए गए थे कोर्ट, गोलीबारी करने के बाद तीन बदमाश फरार।

बिहार में बदमाश बेलगाम हो गए हैं, इसका ताजा उदाहरण समस्तीपुर में देखने को मिला। वहां पर कोर्ट परिसर में ही बदमाश घुस गए और पुलिस की मौजूदगी में दो कैदियों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो आराम से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक विचाराधीन कैदी प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। तभी चार बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। कैदियों के साथ मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाए।

पुलिस के मुताबिक एक कैदी को जांघ, तो दूसरे को हाथ में गोली लगी है। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से बिहार की कानून व्यवस्था की पोल खुल गई।

मामले में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि कुछ दिनों पहले समस्तीपुर कोर्ट परिसर में माफिया प्रभात चौधरी को निगरानी और तकनीकी टीम की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके मामले की सुनवाई चल रही थी और वो आज कोर्ट में मौजूद था। तभी चार बदमाश आए और उसके पैर में गोली मार दी। उसकी हालत स्थिर है और उसे कोई बड़ी चोट नहीं आई।

उनके मुताबिक घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश कर रही। साथ ही कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बदमाशों की हुई पहचान
एसएसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही। साथ ही उसने आरोपियों की पहचान कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *