Featured

सिवान : पटना से सारण, सिवान, गोरखपुर होते हुए अयोध्या जाने के लिए यह सबसे कम समय में पहुंचने वाला एनएच होगा

पटना से सारण, सिवान, गोरखपुर होते हुए अयोध्या जाने के लिए यह सबसे कम समय में पहुंचने वाला एनएच होगा
सुविधा . अरेराज फोरलेन हाईवे को बनाने का टेंडर हो गया, जल्द फोरलेन हाईवे बनाने का काम शुरू होगा
रूपेश राज

पटना से बेतिया हाईवे (एनएच 139 डब्ल्यू) के दो पैकेज मानिकपुर साहेबगंज व साहेबगंज से अरेराज फोरलेन हाईवे को बनाने का टेंडर हो गया है। जल्द ही फोरलेन हाईवे बनाने का काम शुरू होगा। इस फोर लेन हाईवे के विकास से वैशाली, केसरिया जैसे बुद्ध सर्किट के पर्यटक स्थलों तक जाना आसान होगा। फोर लेन हाईवे में गंगा और गंडक नदी पर दो बड़े पुल भी बनाए जाएंगे। पटना से सारण, सिवान गोरखपुर होते हुए अयोध्या जाने का यह सबसे कम समय में पहुंचने वाला हाईवे होगा। मानिकपुर से साहेबगंज की लंबाई 44.65 किलोमीटर तथा लागत 1049.57 करोड़ है का टेंडर हो गया है। इस क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण पर 150 करोड़ खर्च किए जा रहे है। साहेबगंज से बुद्धिष्ट की लंबाई 37.86 किलोमीटर है। लागत 914.14 करोड़ का भी टेंडर हो गया है। जमीन अधिग्रहण पर 100 करोड़ खर्च होंगे। केसरिया से हरसिद्धि तक भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है भारत माला परियोजना अंतर्गत रामपुर खजुरिया मार्ग एन एच 139 डब्ल्यू के निर्माण में पूर्वी चंपारण की सीमा केसरिया से हरसिद्धि तक भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। जिसमें पूर्व में खेसरा पंजी तैयार है। किसानों के मुआवजा भुगतान के लिए अवार्ड बनाकर नोटिस भेजा जा रहा है। रैयतों के द्वारा कागजात जमा करने के उपरांत भुगतान की जाएगी। वहीं कागजात जमा करने के लिए विभाग के द्वारा पर कैंप लगाया जा रहा है।

इन जगहों पर किया जाएगा सड़कों का निर्माण सड़क का निर्माण साहेबगंज से केसरिया, रामपुर खजुरिया, रामपुरवा पकड़ी, भवानीपुर, सिकंदरपुर, संग्रामपुर जलाहां, मुरली, जागापाकड़, बहादुरपुर बारवा गांव होते हुए यह सड़क अरेराज के सोमेश्वर नाथ आईटीआई तक पहुंचेगी।

खतरनाक टर्निंग से वाहन चालकों को मिलेगी राहत वर्तमान में एसएच 74 से आने जाने में लोगों को काफी कठिनाई होती है। अरेराज से संग्रामपुर, खजुरिया होकर केसरिया जाने वाले मार्ग को लोग जिलेबिया रोड के नाम से भी जानते है। इस रूट से लगभग एक दर्जन से अधिक जगहों पर खतरनाक टर्निंग पॉइंट मतलब घुमाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *