Featured

सहरसा : दक्षिण भारत से सहरसा पहुंचा नारियल:व्यापारी बोले-जिले में 20 से 25 ट्रक की होती खपत, 3.67 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान

सहरसा शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित मंडी में नारियल पहुँच चूका है। जहाँ इस समय प्रमुख रूप से तमिलनाडु केरल और आंध्र प्रदेश से नारियल पहुंचा है। नारियल व्यापारी निरंजन शर्मा ने कहा कि वो बीते 10 वर्षों से इस कारोबार से जुड़े है। वो हर वर्ष दक्षिण भारत से नारियल लाकर मंडी में बेचते है। जिससे अच्छा मुनाफा हो जाता है।

बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित मंडी में पहुँचा नारियल।
20 से 25 ट्रक की होती खपत

नारियल कारोबार से जुड़े व्यवसायी गणेश साह, मंटू साह, एमडी कूदस समेत अन्य ने बताया कि छठ पर्व को लेकर 20 से 25 ट्रक जिले में खपत होती है। एक ट्रक कीमत करीब 3 लाख रूपये आता है। जिस ट्रक में करीब 21 से 24 हजार नारियल पीस बड़ा छोटा रहता है। यहां हर व्यपारी अपने हिसाब से दो से तीन ट्रक नारियल लाता है और उससे अच्छी कमाई किया करते है।

नारियल खुला व्यापारी खुले बाजार में 60 से 70 रुपये जोड़ा नारियल बेच रहे हैं। 25 ट्रक नारियल से इस बार 3 करोड़ 67 लाख का कारोबार का होने का अनुमान है। लोक आस्था के महापर्व छठ में नारियल मुख्य रूप से चढ़ाए जाते हैं और इस पर में नारियल फल की डिमांड बहुत रहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *