Featuredदरभंगा

सर्जना निखार शिविर की तैयारी शुरू।

दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, दरभंगा की छात्रा इकाई की बैठक स्थानीय एमआरएम महाविद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से विगत वर्षो से

ग्रीष्मावकास में लगातार आयोजित हो रहे सर्जना निखार शिविर के पुन: इस वर्ष भी सुचारू ढंग से आयोजन की चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी

सदस्य पूजा कश्यप के द्वारा सर्जना निखार शिविर के निमित्त कार्यक्रम प्रमुख अंजली कुमारी एवं सह प्रमुख सोनम कुमारी को मनोनीत किया गया। अपने संबोधन में

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा काश्यप ने कहा की अभाविप दरभंगा की छात्रा इकाई के द्वारा वर्ष 2006 से लगातार छात्राओं को आत्मनिर्भर व स्वविकास की दृष्टिकोण से यह मुफ्त शिविर गर्मी की छुट्टी में एम आर

एम कॉलेज में आयोजित होती आ रही है, जिसमें सहभागिता लेकर हजारों छात्राएं अत्मनिर्भर बन स्वनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण कर रही है।

कार्यक्रम प्रमुख अंजली कुमारी ने कहा की 9 वी एवं उससे ऊपर के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्राएं, महिलाएं इसमें सहभागिता ले सकती है।

जिसमें ब्यूटीशियन, योग, कम्प्यूटर, मेहंदी, पेंटिंग, ज्वेलरी क्राफ्ट, संगीत, इंग्लिश स्पोकन, नृत्य सहित कुल डेढ़ दर्जन विषयों की नियमित प्रशिक्षण योग्य शिक्षको के द्वारा दी जाएगी। विभिन्न महाविद्यालयों में इसके लिए

प्रतिदिन कैंप लगाकर पंजीयन किया जाएगा तथा एमआरएम महाविद्यालय में 30.05.2024 तक प्रतिदिन छात्रा अपना पंजीयन करवा सकती है। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, आईडी कार्ड एवं फोटो लेकर आना

अनिवार्य रहेगा। इस अवसर पर स्वीटी कुमारी, करीना कुमारी, जयंती आदि छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *