Featuredदरभंगा

दहेज की खातिर युवती की हत्या का मामला दर्ज।

मनीगाछी। थाना क्षेत्र के कठरा गांव में दहेज लोभी पति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी को जहर पिलाकर हत्या कर दी।

घटना सोमवार की सुबह की बतायी जाती है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मनीगाछी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने श्मशान से लाश को

अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतका का मायके सकतपुर थाना क्षेत्र के कैथवार गांव में है। घटना को लेकर स्थानीय थाना में

मृतिका की भाभी उर्मिला देवी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार उसकी ननद ममता देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व कठरा गांव निवासी किशोरी मुखिया के साथ हुई थी।

मृतिका का पति किशोरी मुखिया एक गाड़ी एवं भैंस अपने भाइयों से दिलवाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था और उसके साथ मारपीट किया करता था।

अपने ससुराल वालों से गाड़ी नहीं मिलने पर वह कुछ महीनों से मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहा था। इस बीच एक माह पूर्व घर वापस लौटने पर वह अपनी मांग पूरी

नहीं होने पर पत्नी के साथ लगातार मारपीट करने लगा था और ससुराल वालों को भैंस तथा गाड़ी नहीं देने की स्थिति में हत्या करने की धमकी भी देता रहा। सोमवार

की सुबह किशोरी मुखिया ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी ममता देवी को पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे कुछ देर में ही उसकी मौत

हो गई। बताया जाता है कि किशोरी मुखिया ने इसकी जानकारी अपने फोन से ससुराल वालों को दी। उसके ससुराल वालों ने तत्काल इसकी जानकारी मनीगाछी

थाना को दी। घटना की जानकारी पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो हत्यारे अपने परिजनों के साथ उसे श्मशान लेकर पहुंच चुके थे। पुलिस को देखते ही सभी भाग

निकले। मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतका की भाभी उर्मिला देवी के आवेदन पर कांड संख्या 102/24 दर्ज कर आगे की

कारवाई शुरू कर दी गई है। आवेदन में पति किशोरी मुखिया, गोतनी रंजू देवी, भैंसुर किशुन मुखिया, ननद जीवछी देवी तथा लीला देवी को अभियुक्त बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *