Friday, June 26, 2026
Homeदरभंगाकंकाली मंदिर पुजारी हत्याकाण्ड में डाक्टर की गवाही।

कंकाली मंदिर पुजारी हत्याकाण्ड में डाक्टर की गवाही।

- Advertisement -

दरभंगा। राज दरभंगा के रामबाग परिसर के प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या मामले में बुधवार को एक गवाह डॉ. रबिन्द्र कुमार

- Advertisement -

गुप्ता ने गोलीबारी में जख्मी चिरंजीवी चौधरी के उपचार के लिए भर्ती प्रमाणपत्र, जख्म से सम्बंधित पर्ची, उपचार की पर्ची, पारस ग्लोबल अस्पताल से डिस्चार्ज पर्ची

- Advertisement -

मूलरूप में कोर्ट में पेश कर गवाही दिया। अभियुक्त पक्ष ने साक्षी डाक्टर का प्रतिपरीक्षण किया। सिविल कोर्ट दरभंगा के एडीजे सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में

- Advertisement -

प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के पुजारी झा की हत्या मामले के सत्रवाद में अभियोजन की ओर से डॉ. रबिन्द्र कुमार गुप्ता की गवाही बुधवार को सम्पन्न हुई। राज दरभंगा के

रामबाग परिसर स्थित चर्चित कंकाली मंदिर के तांत्रिक पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या 14 अक्टूबर 2021 को हुई थी। बताते चले कि गत 14 अक्टूबर 21

को अचानक राज परिसर स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सत्रवाद में अभियोजन पक्ष का संचालन एपीपी रेणु झा पूरी मुस्तैदी से कर रही हैं। सत्रवाद के बिचारण के दौरान सभी

आवश्यक कानूनी बिन्दुओं को न्यायालय में सुक्ष्मता से रखी जा रही है। एपीपी रेणु झा ने बताया कि वे पूरी मुस्तैदी से पूजारी हत्या मामले के सत्रवाद संख्या 197/2023 में अभियोजन पक्ष का साक्ष्य प्रस्तुत कर रही हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular