Tuesday, April 21, 2026
Homeप्रादेशिकप्रचंड गर्मी के कारण बेगूसराय के 4 स्कूलों में 41 बच्चे हुए...

प्रचंड गर्मी के कारण बेगूसराय के 4 स्कूलों में 41 बच्चे हुए बेहोश।

- Advertisement -

मध्य विद्यालय मटिहानी में 18 छात्राएं और 2 छात्र बेहोश हुए। ये सभी 5, 6, 7, 8 कक्षा में पढ़ते हैं। इन्हें मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बलिया के विवेकानंद पब्लिक स्कूल के भी पांच बच्चे स्कूल में बेहोश हो गए। सभी को बलिया के डॉ. अमोद कुमार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में एक छात्रा बेहोश हुई है। इसके अलावा बखरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में 15 छात्र-छात्राएं बेहोश हुए हैं। ये 9, 10 कक्षा के हैं।

- Advertisement -

मटिहानी प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय में पढ़ने वालीं कोमल कुमारी, काजू कुमारी, संजना कुमारी, रूपम कुमारी, खुशी श्री, राजनंदनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, रजनी कुमारी, नन्ही कुमारी, सोनाली कुमारी, चांदनी कुमारी, सोनम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी और इच्छा भारती का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए हैं।

वहीं, बखरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में पढ़ने वाले काजल कुमारी, कृष्ण कुमार, रोशन कुमार, रूपम कुमारी, तमन्ना खातून, जूली कुमारी, विक्रम कुमार, प्रिंस कुमार, सुधांशु कुमार, केशव कुमार, गुड्डी कुमारी, पीयूष कुमार, साक्षी कुमारी, अकीला खातून और मौसम कुमारी की तबीयत बिगड़ी है।

जब स्कूल में बच्चे बेहोश हुए तो प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह, सभी शिक्षक और रसोइया ने मिलकर बच्चों को लेटाया। ओआरएस दिया, लेकिन होश नहीं आया। इसके बाद सभी को बगल के मटिहानी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी में पानी की कमी से बेहोशी और इस तरह की स्थिति हुई है। सभी के हालात में सुधार हो रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है। तापमान अधिक है, ऐसे में सतर्कता जरूरी है।

मध्य विद्यालय मटिहानी के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है। सभी वर्ग में पंखा चल रहा है, बिजली नहीं रहती है तो हम लोग जनरेटर चलवा रहे हैं। आज उमस भरी गर्मी है। बच्चियां अचानक बेहोश होकर गिरने लगी। हम लोगों ने ओआरएस दिया। इसके बाद भी होश नहीं आया तो सभी को मटिहानी अस्पताल लाए हैं।

शिक्षा विभाग ने सुबह 6:00 से दोपहर 1:30 तक विद्यालय चलाने का आदेश दिया है। गर्मी रहे या कुछ भी, हम लोग क्या कर सकते हैं।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 345 बच्चें नामांकित हैं, जिनके लिए मात्र 2 कमरे हैं। चदरा का स्ट्रक्चर बनाया गया। मिडिल सेक्शन का चार रूम उपयोग करने के बावजूद बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular