Tuesday, April 21, 2026
Homeप्रादेशिकबिहार के पांच जिले में हीट वेव का येलो अलर्ट, दरभंगा सहित...

बिहार के पांच जिले में हीट वेव का येलो अलर्ट, दरभंगा सहित सात जिलों में गर्म रहेगी रात।

- Advertisement -

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बुधवार को पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। पांच जिलों के बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ एवं रोहतास में उष्ण लहर हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

- Advertisement -

सात जिलों के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद एवं नवादा में गर्म रात्रि रहने की संभावना है। मंगलवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मोतिहारी, मधुबनी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

- Advertisement -

मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके पूर्व 18 मई को पटना का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में (हीट वेव) लू का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 42.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिम चंपारण के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। गोपालगंज के कुचायकोट में 14.6 मिमी, बक्सर व रोहतास में हल्की वर्षा 2.2 मिमी दर्ज हुई। पटना व आसपास इलाकों में सूर्य के तल्ख तेवर व गर्म हवा के कारण लोग परेशान रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular