Featuredप्रादेशिक

हर्ष राज हत्याकांड के आरोपी छात्रों पर पटना विश्वविद्यालय का बड़ा एक्शन।

पटना: पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में छात्र हर्ष राज की हत्या करने के मामले में अब विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से लंबे समय के उपरांत बड़ा फैसला लिया गया है। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि छात्र हर्ष राज की हत्या करने के मामले में आरोपी सभी छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाएगा।

इसका मतलब हत्या के आरोपी जितने भी छात्र हैं उन्हें कॉलेज और यूनिवर्सिटी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से यह कार्रवाई पुलिस टीम के तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार की जाएगी। हालांकि, इसके पहले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका जरूर दिया जाएगा।

दरअसल, पटना यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. रजनीश कुमार ने बताया कि यह बड़ी घटना है। अगर अब छात्रों पर कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति भयावह हो जाएगी। ऐसे में विश्वविद्यालय ने हत्या में आरोपित छात्रों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। उन्हें नियम के तहत निष्कासित किया जाएगा। किसी भी सूरत में दोषियों पर कार्रवाई होगी। अभी नए सत्र की शुरुआत होने वाली है। ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करना जरूरी है।

वहीं, बीएन कॉलेज के छात्र की हत्या मामले में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को कुलपति, डीएम व एसएसपी को राजभवन बुला इस मामले में विस्तृत जानकारी ली। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निदेश दिया। साथ ही बुधवार से सभी हॉस्टल को बंद करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने छात्रावासों में अराजकता फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *