Featuredदरभंगा

राजकीय अम्बेदकर छात्रावास में और दो छात्राएं हुई बीमार,जिलाधिकारी ने बनाई जांच कमिटी।

दरभंगा। राजकीय अंबेदकर आवासीय उच्च विद्यालय, कबीरपुर, भगवती स्थान में बुधवार को भी दो छात्राएं बीमार हो गई, जिन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

बीमार छात्रा सातवीं क्लास की प्रीति कुमारी और अनुराधा कुमारी है। जिला कल्याण पदाधिकारी असलम अली ने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों छात्रा हॉस्टल

में सुबह उठकर नित्यक्रिया करने के बाद क्लासरूम में गई, उसके बाद क्लास टीचर को बताई कि उसका तबीयत बिगड़ रहा है। सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

क्लास टीचर और प्रधानाध्यापक बिना समय गवाएं दोनों बच्ची को डीएमसीएच में भर्ती कराया। डाक्टर ने ईलाज के बाद दोनों की हालत सही होने की बात कही।

फिलहाल दोनों डीएमसीएच में ही भर्ती है। बता दें कि मंगलवार की सुबह समस्तीपुर की रहने वाली प्रतिभा कुमारी की तबीयत खराब होने के बाद एक दर्जन से

अधिक छात्रा का तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे ईलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया। सात छात्रा को इलाज के बाद वापस हॉस्टल भेज दिया गया वहीं पांच छात्र का

ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है। कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सभी छात्रा तबीयत ठीक है एक-दो दिनों में उसे वापस हॉस्टल लाया जा सकता है। यदि अभिभावक

और छात्रा कुछ दिनों तक आराम करने के लिए घर जाना चाहेगी तो घर भेजा जा सकता है। बीमार हो रहे छात्राओं के लिए हालांकि जिलाधिकारी राजीव रौशन ने तीन

सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में समाज कल्याण पदाधिकारी, बेनीपुर के पीएचसी की महिला डाक्टर एवं फूड सेफ्टी पदाधिकारी को शामिल किया गया है। टीम के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि आखिर छात्राओं को सांस लेने में क्यों कठिनाई हुई, सहित अन्य कारणों की जांच कर रिपोर्ट जल्द दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *