उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला स्वीप कोषांग द्वारा आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और
मतदाताओं को मतदान के लिए उत्प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईसीडीएस की डीपीओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि मतदान मेरा संविधान
प्रदत अधिकार है जिसको कर्तव्य के रूप में बदलना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नेहा कुमारी ने कहा कि सभी वयस्क
नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में है, वे 20 मई को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करें। मतदान हमारा महत्वपूर्ण
कर्तव्य है। कार्यक्रम में उपस्थित दरभंगा जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा द्वारा रचित पुस्तक वोटमणि से गीतों को गाकर उपस्थित मतदाताओं का उत्साह वर्धन
किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला स्वीप आइकॉन ने मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ ग्रहण भी करवाया।





