जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अक्षत कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव आदित्य सिंह, जिला
महासचिव विशाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण नारायण पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ न्याय घोषणा पत्र पर चर्चा के बाद जारी किया। मौके पर प्रदेश महासचिव आदित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के
घोषणापत्र में पांच न्याय एवं 25 गारंटी का वादा किया है। जिला महासचिव विशाल कुमार ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के किसान, युवा,
मजदूर, महिला एवं गरीब के लिए विशेष रूप से घोषणा पत्र में जो गारंटी दिया गया है, उसे चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष कृष्ण नारायण पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र भरोसा का घोषणा पत्र है।




