Wednesday, June 17, 2026
Homeगृह मंत्री अमित शाह से दरभंगा को मिली सौगात, सीआईएसफ अब करेगी...

गृह मंत्री अमित शाह से दरभंगा को मिली सौगात, सीआईएसफ अब करेगी एयरपोर्ट की सुरक्षा – डा गोपाल जी ठाकुर

- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट को मिली बड़ी उपलब्धि, सीआईएसफ की तैनाती की शीघ्र होगी घोषणा – डा गोपाल जी ठाकुर/

- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट को सीआईएसफ के सुरक्षा के दायरे में लाने का शीघ्र दिखेगा परिणाम – दा गोपाल जी ठाकुर/
—– —- — —- — —-
दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार तथा नेपाल की सीमावर्ती क्षेत्र पर अवस्थित है। सीमित संसाधन के बाबजूद उड़ान योजनांतर्गत देश स्तर पर सफलतम हवाई अड्डे के रूप में में यह हवाई अड्डा स्थापित हो चुका है। अभी इसकी सुरक्षा बिहार सैन्य पुलिस के देखरेख में है लेकिन भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नेपाल चीन के आपसी संबंधों तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से संवेदनशील होने के कारण अब इस एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को दिए जाने की जिम्मेदारी की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा। इसके लिए 11 अगस्त 2025 को देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से भेंटकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था तथा तथा इस संबंध में एक आग्रह पत्र दिया था। उस आग्रह पत्र के आलोक में गृह मंत्री ने नागर विमानन मंत्रालय के द्वारा कराए गए मैंन पावर सर्वे को स्वीकृति दी गई है जो ऐतिहासिक उपलब्धि है तथा अब दरभंगा एयरपोर्ट को सीआईएसफ के दायरे में लाने की शीघ्र घोषणा की जाएगी।
स्थानीय सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ गोपाल जी ठाकुर ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि उनके आग्रह पर देश के यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी ने केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल की तैनाती हेतु मैनपावर सर्वे को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सांसद डा ठाकुर ने भारत–नेपाल सीमा के समीप स्थित दरभंगा एयरपोर्ट की बढ़ती उड़ानों, यात्रियों की संख्या एवं नए टर्मिनल को देखते हुए इस निर्णय को सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक और सकारात्मक निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का जितना आभार प्रकट किया जाए वह कम है।
सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट अधिक सुरक्षित, सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि सीआईएसफ के दायरे में लाने के लिए सीसीएसएफ की स्थाई कैंप की स्थापना तथा उसके लिए अनिवार्य सभी मानकों को पूरा करने के लिए पहल शुरू कर दी जाएगी।
सांसद डा ठाकुर के अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट के लिए 89.75 एकड़ जमीन में 912 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन के साथ साथ नाइट लैंडिंग सिस्टम के लिए भारतीय एयरफोर्स विभाग से एमएएफआई 2 योजना के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा कैट 2 की औपचारिकताओं के लिए रक्षा मंत्रालय से भी आग्रह किया गया है।
तथा एनएच से एयरपोर्ट के भीतर जाने के लिए फुटब्रिज एलिवेटेड सड़क तथा सर्विस रोड, केंद्रीय केंद्रीय बलों के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रशासनिक भवन तथा आवास , पानी टंकी, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि के लिए केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री तथा नागर विमानन मंत्रालय के स्तर पर ठोस पहल शुरू कर दी गई है जिसका परिणाम शीघ्र धरातल पर साकार होगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular