Featured

सीएम साइंस परीक्षा केंद्र की निरस्त पैट परीक्षा 9 फरवरी को आयोजित होगी

दरभंगा। 31 जनवरी को सी.एम. साईंस कॉलेज, दरभंगा परीक्षा केन्द्र पर आयोजित पैट-2024 की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। ध्यातव्य हो कि वहाँ राजनिति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित थी। उक्त चारों विषयों की पुनर्परीक्षा अब 09 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की गई है। विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग एवं भौतिकी विभाग में राजनीति विज्ञान, वनस्पति शास्त्र विभाग में गृहविज्ञान, जंतु विज्ञान विभाग में भूगोल तथा अर्थशास्त्र विभाग (नरगौना पैलेस) में मनोविज्ञान विषय का परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। उक्त विषयों के अभ्यर्थी संशोधित प्रवेश पत्र ऑनलाईन माध्यम से 4 फरवरी से डॉउन्लोड कर सकते हैं।
ध्यातव्य हो कि परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश सुबह 09:00 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक होगा। 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी का प्रवेश नहीं होगा। परीक्षार्थी यथासंभव कोशिश करेंगे कि वे परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र के अतिरिक्त मोबाईल इत्यादि लेकर न आयें। सूचनीय है कि दरभंगा स्थित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर 31 जनवरी को आयोजित परीक्षा में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *