Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पुलिस लाइन दरभंगा में एसएसपी द्वारा किया गया झंडोत्तोलन।

दरभंगा: 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा पूर्वाह्न 11:20 बजे झंडोत्तोलन किया गया।

रामनन्दन मिश्र राजकीय प्लस 2 बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय के संगीत शिक्षिका व छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।

झंडोत्तोलन समारोह में जिलाधिकारी राजीव रौशन, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार
पुलिस उपाधीक्षक सदर दरभंगा अमित कुमार सहित, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इमरान अहमद, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए।

झंडोत्तोलन के पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी तथा दरभंगा जिले में विधि व्यवस्था संधारण व अपराध नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय काम करने के लिए दरभंगा पुलिस के जवानों को बधाई दी। साथ ही आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करते रहने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जो पीड़ित व्यक्ति हैं उनको न्याय दिलाने में आप अच्छी भूमिका निभा सकते हैं और जो भी पीड़ित व्यक्ति हैं उन्हें न्याय अवश्य मिलनी चाहिए।
पुलिस का जो कर्तव्य है उसे अच्छी तरह से निभाने के लिए पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *