कमतौल| थाना क्षेत्र के बेलवारा गांव में नशेड़ी पति के द्वारा मारपीट व उत्पात मचाए जाने से तंग आकर नशेड़ी पति को बीते शुक्रवार को कमतौल पुलिस के हवाले
किया है। इस संदर्भ में थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव निवासी सतीश राय की पत्नी रिंकू देवी ने कमतौल थाना को आवेदन देकर उल्लेख किया है कि पति सतीश राय
अक्सर ताड़ी-दारू पीकर घर में आता है। गाली-गलौज कर मारपीट करता है। काफी समझाए जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इसी कड़ी में बीते गुरुवार की
देर शाम में नशे की हालत में घर में आकर पति ने काफी उधम मचाया। बीते शुक्रवार की सुबह भी नशे की हालत में मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए घर के सामान
को तोड़ फोड़ करते देख पुलिस को बुलाया व पति को पुलिस के हवाले किया।




