Saturday, April 25, 2026
Homeश्री कामेश्वरी प्रिया पूअर होम राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में मनाई गई...

श्री कामेश्वरी प्रिया पूअर होम राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में मनाई गई लुई ब्रेल की जयंती; दिव्यांग छात्रों के लिए नई कंप्यूटर लैब की होगी स्थापना

- Advertisement -

आज ‘श्री कामेश्वरी प्रिया पूअर होम राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय’, दरभंगा के प्रांगण में ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

- Advertisement -

इस विशेष अवसर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा आशीष अमन, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश किरण झा और मूक-बधिर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
सभी आगत अतिथियों ने लुई ब्रेल को चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

- Advertisement -

जयंती के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए पठन, लेखन और अनुशासन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छात्रों को पुरस्कृत भी किये गए।

इस कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया गया कि विद्यालय परिसर में दिव्यांग छात्रों के लिए जल्द ही एक नई कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएगी। इस कदम से छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा के कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular