Wednesday, June 17, 2026
Homeकुंएं से मिली किशोर की लाश,कई दिनों से था लापता,जांच में जुटी...

कुंएं से मिली किशोर की लाश,कई दिनों से था लापता,जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

बेनीपुर प्रखंड के तरौनी पंचायत अंतर्गत मुर्तुजापुर गांव निवासी 17 वर्षीय वरुण पासवान का शव गांव के ही एक कुआं से बरामद किया गया। मृतक के पिता शंभू पासवान ने बताया कि वरुण 30 दिसंबर 2025 को घर से अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद 31 दिसंबर को बहेड़ा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था।

- Advertisement -

आज ग्रामीणों द्वारा कुआं में शव देखे जाने की सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम सहित अन्य तकनीकी टीमों की मदद से घटनास्थल की गहन जांच की।
जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular