Thursday, June 25, 2026
Homeदरभंगादेश व दरभंगा की जनता इस बार झूठे फरेबी वादों के खिलाफ़...

देश व दरभंगा की जनता इस बार झूठे फरेबी वादों के खिलाफ़ वोट करने जा रही हैं : मनोज झा।

- Advertisement -

दरभंगा फिर एकबार जुमलों की बौछार से आक्रोशित देश व दरभंगा की जनता इस बार झूठे फरेबी वादों के खिलाफ़ वोट करने जा रही हैं। यह बातें राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद मनोज झा ने पार्टी नेताओं से दरभंगा

- Advertisement -

में मुलाकात के दौरान कही। इस दौरान राजद के युवा महानगर जिलाध्यक्ष राकेश नायक ने सांसद मनोज झा को गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद ने कहा कि पीएम

- Advertisement -

मोदी फिर से एकबार दरभंगा में धार्मिक तुष्टिकरण के तहत जातिगत बिखराव करने का प्रयास करते दिखाई दे रहें परंतु वे इस इरादों में सफ़ल नही हो पाएंगे। क्योंकि

- Advertisement -

बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त युवा बेरोजगार किसानों की हालत दयनीय हैं। जनता को धर्म के आड़ में बरगलाने के तमाम साजिशों पर युवाओं का सख्त पहरा हैं। सांसद ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा,

अच्छी नौकरी पाते देखना ही हर माता पिताओं की भी इच्छा है। ताकि बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने की दिशा में हम सभी सफल हो सकें। इस

दौरान युवा राजद के प्रधान महासचिव अकबर अली, युवा राजद के प्रवक्ता विश्वजीत यादव, बिहार रजक संघ के संयोजक सह अधिवक्ता कृष्णा साफी, मिथुन सहनी एवं पूर्व जिला सचिव चंदन यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular