Featuredदरभंगा

स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन से हायाघाट स्टेशन के समीप एसी कोच बेड रॉल स्टाफ गिर कर बुरी तरह घायल।

स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन से हायाघाट स्टेशन के समीप एसी कोच बेड रॉल स्टाफ गिर कर बुरी तरह घायल हो गया है।

घायल युवक को स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिए डीएमसीएच इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है।युवक बाए हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है।

घायल युवक मधुबनी जिले के जयनगर शाहिद चौक मैक्सी स्टेंड का कैलाश गुप्ता का पुत्र अनजानी कुमार गुप्ता है।

उन्होंने बताया की मैं जयनगर से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन में बेड रॉल कोच मित्र का काम करता हूं।

जब रेल हायाघाट स्टेशन पर रुकी तो मैं ट्रेन से बाहर निकला था।और ट्रेन खुलने पर जब दुबारा चढ़ने लगा तो मेरा पैर फिसल गया और मैं गिर गया।

और मेरा पैर ट्रेन में फस गया और काफी टूर तक घसीटने के बाद मैं ट्रैक पर जा गिरा।किसी तरह मैं रेंग कर स्टेशन के समीप पहुंचा तो एक महिला के सहयोग से मुझे हायाघाट पीएचसी इलाज के लिए भेजा गया।जहां प्राथमिक उपचार कर मुझे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।अभी मेरा इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

वॉइस ऑफ दरभंगा के रिपोर्टर लालबाबू अंसारी के द्वारा घायल युवक के परिजन को मोबाइल के मध्यम से घटना की सूचना दी गई।घटना की सूचना देने को लेकर परिजनों ने वॉइस दरभंगा के रिपोर्टर को धन्यवाद ज्ञापन किया और बताया की हम लोग जल्द ही दरभंगा पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *