धारदार हथियार से सिर पर वार कर वृद्ध की हत्या।
मोरो थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव के 67 वर्षीय दाहो मंडल की हत्या अज्ञात लोगों की ओर से गुरुवार की देर शाम धारदार हथियार से सिर पर वार कर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक मृतक घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गाछी में बथान बनाकर मवेशी पालता था। घर फर वह सिर्फ खाने के वक्त कभी-कभी आता था।
अक्सर परिवार के लोग खाना वही पहुंचा दिया करते थे। अज्ञात लोगों के हमले पर मृतक जोर-जोर से रोने-चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे लोगों ने उसे इलाज के लिए आनन-फानन में दरभंगा डीएमसीएच ले जाने लगे।
लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को रास्ते से ही घर वापस ले आया गया। सूचना पर पहुंची मोरो थाना की पुलिस ने उक्त घटना छानबीन शुरू कर दी।
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि परिजनों के फर्द बयान के बाद आईएफएसएल की टीम से जांच करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए
डीएमसीएच भेजा गया है। अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
