Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बिहार गन्ना विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी जितेंद्र प्रसाद साह की हिमाचल में मौत, ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरे।

बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव की ट्रेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश के जाखा में मौत हो गई. हादसे के बाद उनकी लाश को एनडीआरएफ ने बाहर निकाला. उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया जा रहा है, जो संभवत: कल तक पहुंच जाएगा.

इस ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शामिल थे. मृतक जितेंद्र कुमार साह हादसे के दौरान हिमाचल के जाखा के पास ट्रैकिंग कर रहे थे. इस दौरान ही उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और खाई में गिर गए. खाई में गिरने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं. तत्काल ही घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई. जितेंद्र के अलावा ट्रैकिंग में गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान के पदाधिकारी राम भगवान और पशुपालन विभाग के डॉ. रमेश भी शामिल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *