Featuredदरभंगाप्रादेशिक

जज का एक्सीडेंट..पिता और 2 चाचा की मौत:सहरसा में वाहन ने मारी टक्कर, कार 20 फीट गड्‌ढे में गिरी; जज भी घायल।

सहरसा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना अंतर्गत भटोनि पंचायत के टेंगराहा मोर के पास की बतायी जा रही है। सोमवार सुबह सिविल जज की क्रेटा कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सिविल जज प्रफुल सिंह और दो बच्चे घायल हो गए। इनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरडीहा गांव सभी लोग फलदान समारोह में शामिल होने क्रेटा कार से सहजादपुर गये थे। सोमवार सुबह को सभी लोग वापस अपने गांव सरडीला लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गयी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग जख्मी हो गया है। सभी जख्मी निजी क्लिनिक में भर्ती है। सभी एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 65 वर्षीय रंजीत सिंह, 70 वर्षीय नारद सिंह, 55 वर्षीय सचिन सिंह हैं। वहीं जख्मी में सिविल जज प्रफुल कुमार सिंह सहित दो बच्चा शामिल हैं। प्रफुल सिंह पटना में सिविल जज के बाद पदस्थापित हैं।

परिजन मदनजीत सिंह चौहान ने बताया कि फलदान में अपने गांव सरडीहा से सहजादपुर गये थे। सहजादपुर से फलदान करके आज सोमवार को सुबह अपने गांव लौट रहे थे उसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में तीनों लोगों की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *