Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में मारे गए दो डकैत, 3 पुलिसकर्मी घायल।

मोतिहारी में देर रात डैकैतों और पुलिस की मुठभेड़ हुई है. देर रात हुए इस मुठभेड़ में दो डकैतों की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई है. पूरा मामला घोड़ासहन थाना के पुरनहिया की है. डकैतों ने इस मुठभेड़ में करीब एक दर्जन बम विस्फोट किया है. जिसमें तीन पुलिसकर्मी हुए घायल हो गए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. डकैत नेपाल की तरफ भाग रहे थे है. घटनास्थल से पुलिस ने कई जिंदा बम, पिस्टल,लोहे का रॉड, कुल्हाड़ी और गैस सिलेंडर बरामद किया है. डकैत और पुलिस के बीच मुठभेड़ की ये घटना मोतिहारी के एसपी कान्तेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई है.

वहीं अन्य भागे हुए डैकैतों की तलाश में बॉर्डर पर एसएसबी के साथ मोतिहारी पुलिस की कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रही है. मुठभेड़ की नेतृत्व करने वाले मोतिहारी एसपी ने बताया है कि करीब आधा दर्जन थाना की पुलिस सहित कई पुलिस कर्मियों के सहयोग से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डकैत गांव में वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस को देखते ही डकैतों ने बमबारी शुरू कर दी. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें दो डकैतों की मौत हो गई. फिलहाल एसपी कांतेश कुमार मिश्रा घटना स्थल पर कैंप रहे हैं. बमबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायल हुए पुलिस वालों में बलराम सिंह(45), बिट्टू कुमार(25) और शुभम कुमार(24) शामिल है. जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *