Featured

समस्तीपुर: बेटी के प्रेमी ने कर दी बाप की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर के डीहा गांव में युवक ने एक व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मारे गये व्यक्ति की पहचान कामेश्वर सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह (42) के रूप में हुई है कहा जा रहा है कि हत्या करने वाले युवक का मृतक(संजय) की बेटी से अफेयर था. युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. लेकिन जब वह पकड़ा गया तो बचने के लिए प्रेमिका के पिता पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संजय कुमार सिंह की पुत्री के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. हत्या का आरोपी युवक पैकरा स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन का काम करता है. वह रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. उसके आने की आहट से दूसरे कमरे में सो रही संजय कुमार सिंह की पत्नी की नींद खुल गयी. उसने अपने पति को जगाया. पति के जगने पर दोनों एक साथ घर से बाहर निकले. यह देख युवक भागने लगा, जिसे संजय ने पकड़ लिया. इस पर युवक ने जेब से चाकू निकालकर संजय के सीने में घोंप दिया. इससे वो अचेत हो कर जमीन पर गिर गये. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *