Monday, April 20, 2026
Homeसहरसा में शराब तस्कर की हिरासत में तबीयत बिगड़ी; SDPO बोले- मिर्गी...

सहरसा में शराब तस्कर की हिरासत में तबीयत बिगड़ी; SDPO बोले- मिर्गी अटैक से गिरा,सिर-जीभ में चोट।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इधर, SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने आरोपों से इनकार करते हुए, सोमन को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मिर्गी का दौरा पड़ने से सोमन गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और जीभ में चोट आई है। मामला काशनगर थाना क्षेत्र का है, जिसके मौड़ा गांव से पुलिस ने देसी शराब के साथ सोमन महतो और एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सोमन महतो की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

 

सोमन महतो की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है। परिवार बोला- पहले कभी मिर्गी का दौरा नहीं पड़ा मौड़ा गांव वार्ड संख्या 07 निवासी सोमन महतो(32) की पत्नी ने कहा, रात के 2 बजे मुझे फोन आया कि मेरे पति की हालत गंभीर है और उनके मुंह से खून बह रहा है। मैं बख्तियारपुर गई और वहां से हम उन्हें एम्बुलेंस से लेकर आए। वही परिजन ने कहा, ‘पहले कभी सोमन महतो को मिर्गी का दौरा नहीं पड़ा। पहले बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, वहां से सहरसा सदर हॉस्पिटल रेफर हुआ। यहां से भी डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है।

उसे क्या हुआ है, समझ नहीं आ रहा।’ डॉक्टर ने कहा- इंटरनल ब्लड क्लॉटिंग है SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा, “मारपीट के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। कास नगर पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आबकारी अधिनियम की धारा 96.25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। और दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही थी। उनमें से एक, सोमन महतो को गाड़ी में बिठाते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।”

30 लीटर देसी शराब के साथ हुआ था गिरफ्तार काशनगर थाना क्षेत्र के मौड़ा गांव वार्ड संख्या 07 निवासी सोमन महतो (32) को पुलिस ने 11 दिसंबर को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सोमन के साथ एक और आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद FIR दर्ज की गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी सोमन महतो की तबीयत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में CHC ले जाया गया।

 

वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस अभिरक्षा में शहर के सूर्या क्लिनिक में भर्ती कराया गया। क्लिनिक में कटी हुई जीभ का उपचार किया गया और जांच रिपोर्ट में सोमन महतो के दिमाग में चोट की पुष्टि होने के बाद उसे पटना रेफर कर दियापत्नी बोली- पुलिस ने लाठी से पीटा, जीभ काटी:सहरसा में शराब तस्कर की हिरासत में तबीयत बिगड़ी; SDPO बोले- मिर्गी अटैक से गिरा,सिर-जीभ में चोट।

सहरसा में पुलिस हिरासत में एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसकी गंभीर हालत देखते हुए बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सहरसा सदर रेफर हुआ, वहां इलाज के बाद पटना रेफर किया गया है। आरोपी सोमन महतो(32) की पत्नी सुलेखा देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने कहा, मेरे पति को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा है। लाठी-डंडे से मारा गया है, जीभ भी काट दी गई है। वो मुंह खोलते हैं तो खून आता है। इधर, SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने आरोपों से इनकार करते हुए, सोमन को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही है।

 

उन्होंने कहा कि मिर्गी का दौरा पड़ने से सोमन गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और जीभ में चोट आई है। मामला काशनगर थाना क्षेत्र का है, जिसके मौड़ा गांव से पुलिस ने देसी शराब के साथ सोमन महतो और एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सोमन महतो की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

सोमन महतो की हालत गंभीर है। डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है। परिवार बोला- पहले कभी मिर्गी का दौरा नहीं पड़ा मौड़ा गांव वार्ड संख्या 07 निवासी सोमन महतो(32) की पत्नी ने कहा, रात के 2 बजे मुझे फोन आया कि मेरे पति की हालत गंभीर है और उनके मुंह से खून बह रहा है। मैं बख्तियारपुर गई और वहां से हम उन्हें एम्बुलेंस से लेकर आए।

वही परिजन ने कहा, ‘पहले कभी सोमन महतो को मिर्गी का दौरा नहीं पड़ा। पहले बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, वहां से सहरसा सदर हॉस्पिटल रेफर हुआ। यहां से भी डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। उसे क्या हुआ है, समझ नहीं आ रहा।’ डॉक्टर ने कहा- इंटरनल ब्लड क्लॉटिंग है SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा, “मारपीट के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

 

कास नगर पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आबकारी अधिनियम की धारा 96.25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। और दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही थी। उनमें से एक, सोमन महतो को गाड़ी में बिठाते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।”

30 लीटर देसी शराब के साथ हुआ था गिरफ्तार काशनगर थाना क्षेत्र के मौड़ा गांव वार्ड संख्या 07 निवासी सोमन महतो (32) को पुलिस ने 11 दिसंबर को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सोमन के साथ एक और आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है।

 

गिरफ्तारी के बाद FIR दर्ज की गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी सोमन महतो की तबीयत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में CHC ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस अभिरक्षा में शहर के सूर्या क्लिनिक में भर्ती कराया गया। क्लिनिक में कटी हुई जीभ का उपचार किया गया और जांच रिपोर्ट में सोमन महतो के दिमाग में चोट की पुष्टि होने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular