Featured

शास्त्री द्वितीय चक्र की मेधा सूची प्रकाशित


07 सितंबर तक होगा नामांकन
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026- 30 में नामांकन के लिए द्वितीय चक्र की मेधा सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई है।

इस चक्र में चयनित अभ्यर्थी 03 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक अपने आवंटित महाविद्यालय में जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नामांकन करा सकेंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. पुरेन्द्र वारिक ने कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय के आदेशानुसार नामांकन संबंधी गाइडलाइन जारी कर दी है।


उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर आवंटित महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। तभी संबंधित छात्र अपने आईडी के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन शुल्क भुगतान कर पाएंगे। चयनित छात्रों को

नामांकन की निर्धारित तिथि का विशेष ध्यान रखना होगा और समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर लेनी होगी। निर्धारित अवधि में नामांकन को लेकर किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो, इसके लिए छात्रों को समय रहते अपने आवंटित महाविद्यालय की जानकारी प्राप्त कर वहां संपर्क करने की सलाह दी गई है। विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा ने कहा कि द्वितीय चक्र की मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अपने आवंटित महाविद्यालय की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित अवधि में नामांकन लेना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि छात्रों को नामांकन के दौरान अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र एवं संबंधित दस्तावेज साथ लेकर जाना चाहिए, ताकि अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।
आचार्य में 05 तक होगा परीक्षावेदन
पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024–26 के साथ साथ आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023–25 तथा आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024–26 के पूर्ववर्ती छात्रों के लिए परीक्षावेदन की तिथि विस्तारित कर दी गयी है। अब ऐसे छात्र 02 से 05 सितम्बर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *