परीक्षा के दौरान नकल करती हुई पकड़ी गई परीक्षार्थी, पति भी गिरफ्तार।
दरभंगा। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में एक छात्रा को मोबाइल से नकल करते पकड़ी गई।परीक्षार्थी व्हाट्सएप के माध्यम से हल किए गए प्रश्न का उत्तर पुस्तिका पर नकल कर रही थी। पकड़े गए छात्र की पहचान बेगूसराय जिला के बरौनी रामदिरी के रहने वाले अमृतराज की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी जांच के दौरान चकमा देकर मोबाइल अपने साथ लेकर अंदर चली गई थी।इसके बाद वह प्रश्न पत्र का फोटो खींचकर अपने पति अमृतराज के मोबाइल पर भेजा था। उसका पति प्रश्न हल कर व्हाट्सएप मैसेज किया,जिसका वह नकल कर रही थी। इसी दौरान विक्षक का नजर उस पर पर गया और रंगे हाथ पकड़ लिया।परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।पूछताछ के बाद उसी के निशानदेही पर मिल्लत कॉलेज परिसर के बाहर से उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पति पत्नी को लहेरियासराय थाना लाया गया। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि प्रोफेसर नेयाज अहमद के आवेदन पर मामला दर्ज कर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने मोबाइल से व्हाट्सएप मैसेज को मिटा दिया है।अब सवाल यह उठता है कि आखिर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले किस तरह जांच किया जा रहा था कि परीक्षार्थी मोबाइल के साथ अंदर प्रवेश कर गया।जांच में लगे कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
