Featured

नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाएं-आयुक्त


आयुक्त ने प्रत्येक नीलाम पत्र पदाधिकारी को कम-से-कम 100 वादों के निष्पादन का दिया लक्ष्य,बैंकवार पंजी 9 एवं 10 के मिलान का निर्देश l
आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडल स्तरीय नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं वसूली की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा समस्तीपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए।
बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने विभिन्न जिलों में लंबित नीलाम पत्र वादों की स्थिति, वादों के निष्पादन तथा संबंधित मामलों में की जा रही वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी एवं परिणामपरक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक नीलाम पत्र पदाधिकारी को कम-से-कम 100 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि लंबित वादों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।
उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें।
उन्होंने नियमित रूप से न्यायालय का संचालन करते हुए अधिक-से-अधिक वादों का निष्पादन करने तथा लंबित मामलों की लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने विशेष रूप से बैंकवार पंजी-9 एवं पंजी-10 का मिलान कराने का निर्देश दिया, ताकि अभिलेखों में किसी प्रकार की विसंगति न रहे और लंबित वादों एवं वसूली की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आ सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैंकों एवं अन्य संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।
आयुक्त महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक स्तर पर लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं वसूली में तेजी लाई जाए।
बैठक में आयुक्त के सचिव श्री सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य, तीनों जिला के नीलाम पत्र पदाधिकारी सहित प्रमंडल एवं संबंधित जिलों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

साथ ही तीनों जिला के अग्रणी बैंक प्रबंधक,बैंक के शाखा समन्वयक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *