Featuredदरभंगाप्रादेशिक

स्कूल वैन की ठोकर से मासूम की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का आक्रोश।

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के समैला-झझरा मार्ग पर एक स्कूली बस ने तीन साल के बच्चे अक्षय पंडित को रौंद दिया। बस, बच्चे को 100 मीटर तक घसीटते रहा। घटना सुबह 6 बजे की है।अक्षय सड़क किनारे बैठ शौच कर रहा था। इस दौरान स्कूल बस ने उसे रौंद दिया और 100 मीटर तक घसीटा। फिर गड्ढे के पास झटका लगने के कारण बच्चा सड़क पर गिर गया।घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बच्चों को लेकर चालक वापस उसी रास्ते से लौटा भी। वहीं अक्षय गांव के ही अनुप पंडित का बेटा है।

इधर सड़क पर मृत पड़े अक्षय को देखकर ग्रामीणों ने पहले तो सड़क दुघर्टना समझा। इसके बाद सड़क किनारे एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में स्कूल बस से बच्चे को रौंदते हुए देखा गया। वैन के वापस लौटते ही ग्रामीणों ने चालक से पूछताछ की। फिर उसमें लगे खून के छींटे को देख सभी भड़क गए और बस को जब्त कर चालक को बंधक बना लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने समौला-झझरा मार्ग को बहोरवा में बांस-बल्ले से घेरकर यातायात ठप कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई अशोक पासवान, रविन्द्र यादव, मनोज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां बिन्दुल देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *