Featured

मधुबनी : अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर किया जाएगा हरसंभव प्रयास : एसपी

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर हमारी टीम 24 घंटे कार्य करेगा। जबकि हत्या,लुट,चोरी के फरार आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम को निर्देश दिया गया। एक भी कांड के फरार आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। उक्त बाते एसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को कार्यभार संभाले के दौरान कही है।

 

उन्होंने ने बताया कि, सरकार ने हमपर विश्वास कर मधुबनी जिला को सौंपा है। यह मेरे लिए बड़ी बात है। जबकि इस जिले के झंझारपुर में एसडीपीओ पद पर हम कार्य कर चुके है। काफी अच्छा अनुभव रहा। यहां के नागरिक व मीडिया काफी अच्छे हैं। जो कि पुलिस को कोई भी मामला हो उसमें बढ़चढकर सहयोग करते है। उन्होंने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर रात्रि गश्ती में तेजी लाया जाएगा। शराब तस्कर एवं कारोबारियों पर पुलिस टीम कठोर कार्रवाई करेगी। रात्रि में घूमने वालों उचक्कों पर भी नजर रखकर कार्रवाई किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *