Featured

सहरसा  : महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग:सहरसा में 2 चोरों ने घटना को दिया अंजाम, CCTV में घटना कैद

सहरसा में एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के टीओपी-2 इलाके के बटराहा वार्ड 36 लक्ष्मीनाथ नगर की है। वहीं पास में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। मामले में पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

महिला के पति डॉ रमेश मिश्र ने कहा कि वह दोपहर में दूध खरीदने रिफ्यूजी चौक गई थी। वापस लौटते समय घर के पास दो बदमाशों ने उनका पीछा किया। इस दौरान एक बदमाश पीछे से आया और गले से सोने का चेन छीना। इसके बाद दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन जब तक परिवार के सदस्य पहुंचे। दोनों चोर भाग निकले थे। चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए थी। जो कि उनके बड़े बेटे ने जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट की थी। पीड़ित परिवार ने टीओपी थाना अध्यक्ष सनोज कुमार को घटना की जानकारी दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *