Featuredदरभंगा

पुलिस ने गश्ती के क्रम में एक युवक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

दरभंगा पुलिस ने गश्ती के क्रम में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था। उसके पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है।

जानकारी हो कि सदर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार से लैस है।

इसी दौरान गश्ती में जा रही थाने की गाड़ी ने हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया।

थाना प्रभारी अमृत कुमार साह ने कहा कि गश्ती के दौरान सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड के पास से तालाशी के क्रम मे युवक के पास से एक देसी पिस्टल,

दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय के खाजपुर निवासी मोहन सहनी का पुत्र कुंदन कुमार है। आगे की करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *