Featured

बेगूसराय : बेगूसराय में तेज रफ़्तार वाहन ने बच्चे को रौंदा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

 

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही के पास की है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के परोरा गांव के रहने वाले संतोष दास का पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक मासूम सत्यम कुमार अपने ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को घर के सामने खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार की वाहन ने मासूम बच्चे सत्यम कुमार को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में आज उसकी मौत हो गई है।

वहीं इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा गढ़पुरा थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *