Featured

दरभंगा : पुल निर्माण में अनियमितता पर भड़के लोग:दरभंगा में जूनियर इंजीनियर और संवेदक का फूंका पुतला, 6 और पुल का होना है निर्माण

दरभंगा के टी-30 बलहा एसएच से तारसो के बीच निर्माणाधीन पुल में अनियमितता पर स्थानीय लोगों ने शनिवार को समाजसेवी त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में बलहा तरसो सड़क पर पहुंचे। समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में एक पुल 3 करोड़ 37 लाख से अधिक लागत से बनना है।

ऐसे 6 पुल और सड़क बननी है, फिर भी इतना घटिया पिचिंग और डायवर्सन से लोग काफी दुखी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के पास संबंधित जूनियर इंजीनियर और संवेदक का पुतला दहन किया।

समाजसेवी जीवछ मुखिया ने कहा जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ तब से लगातार जूनियर इंजीनियर और संवेदक को सही से निर्माण के लिए कह रहे थे।

प्रदर्शन करते आक्रोशित लोग।
6 पुलिस नियम अनुसार नहीं बने तो और आंदोलन होगा

सागर मुखिया ने कहा कि संवेदक ने कई दलाल को पालकर रखा है। जिस दम पर मनमानी किया गया है। जिसके विरुद्ध अभी पुतला दहन किया गया है। छात्र नेता दिलखुश कुमार और दिलीप कुमार ने कहा अभी इस मार्ग पर यह छोटा सा आंदोलन एक टेलर है। बाकी फिल्म बाकी है।

अगर सभी 6 पुल का निर्माण नियम की अनुकूल नहीं किया गया तो सभी अधिकारी के विरुद्ध आंदोलन होगा और आवेदन दिया जाएगा।

जीवछ मुखिया, सागर कुमार, दिनेश मुखिया, आशोक शाह, राम उदित मुखिया, राम बाबू यादव, वकील यादव, मकेश्वर सदा, दिलीप सदा, नंदन सदा, मनोज सदा, मगनू मुखिया सहित कई ने घंटों प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *