Thursday, June 25, 2026
Homeछपरा : सारण में 24 घंटे में तीसरा पुल टूटा:बनियापुर के सरैया...

छपरा : सारण में 24 घंटे में तीसरा पुल टूटा:बनियापुर के सरैया में गंडक नदी पर बना पुल ध्वस्त, 14 गावों का संपर्क टूटा

- Advertisement -

छपरा के बनियापुर में एक बार फिर पुल टूटने की घटना घटित हुई है। घटना बनियापुर प्रखंड के सरैया गांव में हुई है। जहां गंडक नदी पर बना पुल नदी के तेज धारा के साथ बह गया। घटना गुरुवार के सुबह की है। नदी पर बने पुल टूटने से मुख्य रूप से 14 गावों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है।

- Advertisement -

यह पुल सतुआ पंचायत और सरैया पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य पुल था। पुल के दोनों तरफ आसपास के गांव का खेती किसानी होता है। साथ ही इंटर कॉलेज होने के चलते सरेया के छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के एकमात्र रास्ता है। पुल टूटने और नदी में पानी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

- Advertisement -

2017 में हुआ था पुल का निर्माण

- Advertisement -

गंडक नदी पर इस पुल का निर्माण 2017 में स्थानीय मुखिया के फंड से हुआ था। इसके बाद नदी में सफाई कार्य के बाद मिट्टी और सिल्ट के कटाई के बाद पुल के किनारे और पाया के बाद का मिट्टी कम होने के चलते पानी का दबाव से पुल का टूटना शुरू हो गया।

9 किलोमीटर दूर लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार में काल बुधवार को दो पुल टूटने का घटना घटित हुआ है। गंडकी नदी पर महज 24 घंटे में सारण जिला का तीसरा पुल टूटने का मामला सामने आया है। लगातार पुल टूटना सारण सहित पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों को पुल टूटने से परेशानी

इस मामले में जानकारी देते हुए स्थानीय युवक सुनकल कुमार ने बताया कि सतुआ और सरेया पंचायत के लोगों को पुल टूटने से परेशानी हो गई है। दोनों पंचायत के लोगों का इस पुल के माध्यम से खेती किसानी सहित पढ़ाई लिखाई का कार्य होता है।

इस पुल का निर्माण साल 2017 में मुखिया फंड से हुआ था। नदी में जेसीबी और पोकलेन से कटाई के कारण पुल ध्वस्त हुआ है। इससे पहले भी बहुत बार पानी आया। लेकिन, अभी तक पुल को कुछ नहीं हुआ था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular