Featured

श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में दरभंगा स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय +2 कन्या उच्च विद्यालय की विद्यालय संस्थापन समिति की बैठक आयोजित की गई

बैठक के दौरान एजेंडा वार विद्यालय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, जीविका के माध्यम से “दीदी की रसोई” के संचालन के साथ-साथ साफ-सफाई एवं लॉन्ड्री व्यवस्था को अविलंब प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नए सत्र में नामांकित छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक एवं किट जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

 

विद्यालय परिसर में अपशिष्ट जल के समुचित निकास, कचरा प्रबंधन की व्यवस्था तथा विद्यालय के बाहर जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नामांकित एवं आवासित छात्राओं के लिए पाक्षिक स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए ANM/GNM की सेवाएं उपलब्ध कराने एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

साथ ही इसके अतिरिक्त, विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु हैंडपंप/बोरिंग की स्थापना एवं जल गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए गए। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के आसपास नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

 

बैठक में मनरेगा योजना के अंतर्गत विद्यालय परिसर में सजावटी फूल एवं फलदार वृक्ष लगाने, छात्राओं के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा खेल मैदान के विकास पर भी चर्चा की गई।

स्टाफ क्वार्टर एवं छात्रावास निर्माण हेतु विद्यालय के बाहर उपलब्ध भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *