प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के निर्देश पर तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एडीआर भवन में जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित ।
कार्यक्रम में मौजूद पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं न्यायालय कर्मियों को तंबाकू से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू एवं धुम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी होती है। इसका किसी भी रूप में इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तंबाकू का उपभोग नहीं करने, कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने और लोगों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में चीफ लीगल ऐड डिफेंस सिस्टम प्रकाश स्वरूप सिन्हा, डेप्युटी चीफ विरेंद्र कुमार झा, पैनल अधिवक्ता रेखा कुमारी, न्यायालय कर्मी कलीमुद्दीन शम्सी, राजेंद्र मांझी, सुनील कुमार, सतीश लाल देव, संजय कुमार, मुन्ना दास, इमामुद्दीन, मोहन, कमलेश, बादल, राजीव राम, पीएलवी खुशबू, तौशीन परवीन, सोनी कुमारी, राधा देवी, चंद्रमा देवी, शिव प्रसाद आदि मौजूद थे।




