Featured

मधुबनी में CM नीतीश के दौरे की तैयारी:DM -SP ने परसाही – खाजेडीह गांव का किया दौरा।

मधुबनी में CM नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। DM – SP ने खुटौना प्रखंड के परसाही और खाजेडीह गांव का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रशासन ने अभी तक CM के कार्यक्रम की तिथि की घोषणा नहीं की है। फिर भी जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और पार्किंग की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं।

DM -SP ने परसाही और खाजेडीह गांव का किया दौरा।

पुलिस भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का रखे ध्यान

DM-SP ने स्पष्ट किया कि, कार्यक्रम में किसी तरह की कोई भी कमी न हो । स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस को भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में CM के दौरे को लेकर उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। स्थानीय कार्यकर्ता भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।

CM के दौरे से ग्रामीणों को उम्मीद

ग्रामीणों को आशा है कि, CM खुटौना प्रखंड के लिए नई विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। वे मानते हैं कि, इस दौरे से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। यह दौरा मधुबनी जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *