Featured

गौड़ाबौराम प्रखंड के कन्हई पंचायत सरकार भवन एवं कसरौर करकौली सामुदायिक भवन में सहयोग शिविर का आयोजन


दरभंगा, 01 सितंबर 2026 :-
जिला प्रशासन, दरभंगा के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत कन्हई पंचायत सरकार भवन तथा कसरौर करकौली सामुदायिक भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
कन्हई पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, श्री आशीष अमन द्वारा की गई। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया तथा विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री आशीष अमन ने उपस्थित आमजनों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराना है।
शिविर के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, प्रमाण-पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ, पंचायत स्तर की सेवाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को लेकर आमजनों द्वारा अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए।
संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में कसरौर करकौली सामुदायिक भवन में भी सहयोग शिविर आयोजित किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित मामलों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपलब्ध कराया गया।

सहयोग शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, गौड़ाबौराम श्री सुजीत कुमार, माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

जिला प्रशासन द्वारा ऐसे सहयोग शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच को और सुदृढ़ करने, आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *