Featured

बेगूसराय में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत:ट्रक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार।

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में भूमि सुधार विभाग के इंजीनियर की मौत हो गई। घटना लाखों थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा और इनियार के बीच की है।

मृतक की पहचान विकास कुमार(36) के तौर पर हुई है। रोहतास जिले के गोरारी गांव के रहने वाले थे। पिछले पांच साल में मुंगेर में तैनात थे।

हादसे में एक दोस्त की मौत, दूसरा घायल

जानकारी के मुताबिक विकास कुमार अपनी कार से दोस्त प्रिंस के साथ बेगूसराय के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर चकनाचूर हो गई। जिसमें विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद प्रिंस ने परिवार के सदस्यों को जानकारी। जिसके बाद परिजन भी रोहतास से बेगूसराय पहुंचे हैं। कार विकास ही चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *