Featured

मुजफ्फरनगर से दरभंगा जा रहा आलू लदा ट्रक पलटा:कुशीनगर के काजीपुर चौराहे पर हादसा, चालक को शीशा तोड़कर निकाला।

कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। काजीपुर चौराहे पर फोरलेन हाईवे पर मुजफ्फरनगर से दरभंगा जा रहा आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान ट्रक पलट गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने ट्रक का शीशा तोड़कर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पटहेरवा थाना प्रभारी बिनय कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ को हटाया गया है। हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *