पूर्व सांसद ने देखे बाढ़ – कटाव से प्रभावित क्षेत्र:कहा-हर साल लाखों लोग होते हैं विस्थापित,सरकार सिर्फ घोषणाएं करती।
खगड़िया के पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने बुधवार को सहरसा के महिषी प्रखंड के राजनपुर पंचायत का दौरा किया। यह क्षेत्र बाढ़ और कटाव से सर्वाधिक प्रभावित है। उन्होंने विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
हर साल लाखों लोग होते हैं विस्थापित
चौधरी महबूब अली केसर ने कहा कि, बाढ़ और कटाव की समस्या दशकों पुरानी है। हर साल लाखों लोग विस्थापित होते हैं। उनकी जमीन और घर नदी में समा जाते हैं। लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है।
पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने बुधवार को सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के राजनपुर पंचायत का दौरा किया।
पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने बुधवार को सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के राजनपुर पंचायत का दौरा किया।
पूर्व सांसद ने DM से फोन पर बात की। उन्होंने विस्थापित परिवारों के लिए पीने का पानी, राशन और तिरपाल की मांग की। साथ ही वास्तविक पर्चा धारक परिवारों को बसने योग्य जमीन देने का आग्रह किया।
राहत और पुनर्वास की व्यवस्था पर्याप्त नहीं
केसर ने मुख्य अभियंता से कटाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से कटाव प्रभावित परिवारों को नया वास्तविक पर्चा देने की मांग भी की।
ग्रामीणों ने बताया कि, बाढ़ और कटाव से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राहत और पुनर्वास की सरकारी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। केसर ने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन से लगातार संपर्क में रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर संसद तक उठाया जाएगा।
