Featuredदरभंगा

मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से सम्मानित हुए जिलाधिकारी ।

दरभंगा : विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के अंतर्गत डीएम राजीव रौशन को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से अलंकृत करने की घोषणा संस्था द्वारा की गई थी। मालूम हो कि किसी कारणवश उक्त कार्यक्रम के दिन डीएम कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके, इसलिए गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ.बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा के द्वारा पाग, चादर, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर डीएम को सम्मानित किया गया। डीएम ने सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मिथिला के लिए गौरव का प्रतीक है, इसका आयोजन भविष्य में और वृहत स्वरूप में किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं आशीष कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम वत्स्य, मणि भूषण राजू, चंद्रशेखर झा, नवीन सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *