Featuredदरभंगा

सेनापत मुहल्ला में एकबार फिर चली गोली, लूट के दौरान युवक को गोली मारकर किया घायल।।

दरभंगा: शहर के नगर थानाक्षेत्र में गुरुवार की शाम एक युवक को गोलों मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। गोली युवक के पैर में लगी है। फिलहाल उसका ईलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ला स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल की गली में यह घटना हुई है। घायल युवक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटलहियां गांव निवासी मो.सज्जाद के पुत्र मो.साकिब रिहान उर्फ मनियां (20)के तौर पर की गई है।

बताया जाता है कि घायल मनियां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुरानी मुंसफी मुहल्ला निवासी अपने रिश्तेदार मो.अशरफ अली उर्फ चांद मास्टर के यहां आया हुआ है। गुरुवार शाम मनियां वहीं से चांद मास्टर के बेटे रिंकी उर्फ कैप के साथ बाइक से जैकेट खरीदने दरभंगा टावर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार तीन युवकों ने मारवाड़ी हाई स्कूल की गली में घेरकर रोक लिया और पिस्टल सटाकर तीन हजार रूपये छीन लिया। इस दरम्यान जब पीछे बैठे मनियां ने विरोध जताया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी।जिसमें से एक गोली दाहिने पैर में लगने से मनिया घायल हो गया।

बताया जाता है कि बाइक चलाकर घायल मनियां को लेकर भाग रहे मो.रिंकी के ऊपर भी दो राउंड फायरिंग की गई पर वे किसी तरह जान बचाकर डीएमसीएच इमरजेंसी पहुंच गये। जहां घायल मनियां का इलाज चल रहा है। मो.रिंकी उर्फ कैफ ने बताया दो अपराधियों को पहचानते है और घायल के स्वस्थ होते ही मामला दर्ज कराया जाएगा।

इधर नगर थानाध्यक्ष एच एन सिंह ने कहा कि डीएमसीएच से गोली लगे युवक के बारे में सूचना मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *