Featuredदरभंगाप्रादेशिक

22 नंबर गुमती के पास बाइक से घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

बहादुरपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात थाना क्षेत्र के शाहगंज में कार्रवाई की। इस दौरान वहां 22 नंबर गुमटी के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान एक युवक की कमर से देसी लोडेड पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार युवक हायाघाट थाना क्षेत्र के बढ़वा गांव का कृष्णा कुमार (19) और दूसरा बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का सचिन कुमार यादव (19) है। दोनों युवकों के खिलाफ बहादुरपुर थाने में पदस्थापित दारोगा गौतम कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इस संबंध में बहादुरपुर थाना में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष आशीष राज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग की बाइक से दो युवक हथियार के थाना क्षेत्र के 22 नंबर गुमटी के पास घूम रहे हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। दोनों युवकों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से एक पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किये गये हैं। दोनों युवको से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *