Friday, April 24, 2026
Homeब्रेन हेमरेज से तारालाही के पूर्व मुखिया कुणाल उज्जवल सोनी उर्फ लाल...

ब्रेन हेमरेज से तारालाही के पूर्व मुखिया कुणाल उज्जवल सोनी उर्फ लाल बाबू मंडल (55) का निधन।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लालबाबू की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोगों की भी आंखें नम हैं. पैतृक गांव तारालाही में उनका अंतिम संस्कार किया गया. वे अपने पीछे पत्नी सिन्हा के अलावा एक पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ गए. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात वे शौच के लिए बाथरूम गए, इसी दौरान हुए वहीं गिर गए. परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

- Advertisement -

 

इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. वे पूर्व में दो बार पंचायत के मुखिया रहे. वर्तमान में पत्नी मुखिया है. इस पर प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. संघ के अध्यक्ष श्यामनंदन यादव, नागेश्वर पासवान, वसंत कुमार झा, सुरेश कामति, दयाराम मुखिया, मनोज कुमार सिंह, कैलाश कुंवर, चंद्रावती देवी, प्रियंका कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि सूरज कुमार, संजीव कुमार चौधरी, अभयनाथ मिश्रा, पसंस जगदीश पंडित आदि ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular